Skip to content

बिनसर महादेव |

हमारा उत्तराखंड देवभूमि के नाम से जाना जाता है, और यहां अनगिनत देवस्थल है उनमें से एक बिनसर महादेव मंदिर भी है,जो कि सोनी बिनसर के नाम से भी जाना जाता है, यह रानीखेत के सोनी गांव में स्थित है ।

यह मंदिर हिंदू भगवान शिव को समर्पित है। यह भगवान शिव और माता पार्वती की पावन स्थली भी मानी जाती है। यहां भगवान शिव और माता पार्वती के अलावा और भी देवी देवताओं की प्रतिमा और मूर्तियां स्थापित है।

इस मंदिर की वास्तुकला और चित्रकारी बेहद ही शानदार है।

एक बात देखी मैंने इस मंदिर में, कि यहां घंटियां बांधी हुई थी, अर्थात घंटियां तो थी लेकिन आप उन्हें बजा नहीं सकते और जब मैंने इसका कारण पूछा तो मुझे किसी ने बताया कि यहां सिर्फ आरती के समय पर ही घंटियां बजा सकते हैं अन्यथा नहीं और आप इस मंदिर के फोटो के मुख्य द्वार को अगर गौर से देखेंगे तो वहां भी यही लिखा हुआ है।

यहां आकर एक अलग ही सकारात्मक अनुभूति का अहसास होता है जो कि अवर्णनीय है।

अगर आप अभी तक बिनसर महादेव नहीं गए हैं तो अवश्य जाईए

राधा बंगारी

📷 राधा बंगारी
सोनी बिनसर, रानीखेत
अल्मोड़ा, उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *