चाय की चुस्की
फुरसत के क्षणों में,
दोस्तों के साथ जब में ।
सैर पर जाता हूँ,
अतीत की तो बैठ जाता हूँ ।
ठहर जाता हूँ,
उस दुकान पर जहाँ बैठकर,
मैं दोस्तों के साथ,
पिया करता था चाय और,
लिया करता था,
आनन्द चाय की चुस्की का ।।
चाय की चुस्की | हिमाँशु पाठक जी
