Skip to content

सपंदा सिन्हा ने ऑल इंडिया लॉ प्रवेश परीक्षा में हासिल किया 15 वाँ स्थान

All India Law 15 Rank | Pahadi Log

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्सन विद डिसेबिलिटी केटेगिरी में पूरे देश में ऑल इंडिया लॉ प्रवेश परीक्षा में 15 वां तथा बी.एच.यू की लॉ प्रवेश परीक्षा में पूरे देश में चौथी रैंक प्राप्त करने वाली सुश्री संपदा सिन्हा को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सुश्री संपदा सिन्हा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विकलांगता के बावजूद उन्होंने अपनी विशिष्ट प्रतिभा के बल पर देश में अपना नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी विलक्षण प्रतिभावों पर गर्व है। यह नारी शक्ति का भी सम्मान है।

इस अवसर पर गोकुल संस्था की सचिव सुश्री मधु मैखुरी तथा सुश्री संपदा सिन्हा के पिता श्री एस.के सिन्हा भी उपस्थित थे।

https://www.facebook.com/1467061806922397/posts/2364958093799426/