Skip to content

मैगनेटिक हिल्स GPS 8 | कसार देवी मंदिर (Kasar Devi Temple)

Kasar Devi Almora

आईए आज जानते है उत्ताखण्ड के एक ऐसे पहाड़ के बारे में जो अपनी अलोकिक सक्तियों के कारण दुनिया भर मै प्रसिद्ध है हम बात कर रहे है उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले (District Almora) में स्तिथ मैगनेटिक हिल्स के बारे मै। अल्मोड़ा से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर है।

मन्दिर की महत्ता

कसार गांव में स्तिथ कसार देवी मंदिर (Kasar Devi Temple) जो कि इसी पहाड़ की चोटी पर स्तिथ है। यह मंदिर जितना अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है उस से कई ज्यादा अपने अलौकिक शक्तियों के लिए प्रसिद्ध है।

रहस्यमई शक्तियां

इस क्षेत्र में चुंबकीय शक्तियों का प्रभाव सामान्यतया से ज्यादा मिलता है। विदेशों से खोजी दल इसका पता लगाने समय समय पर आते रहते है। मुख्य द्वार के पास नासा के वैज्ञानिकों ने इसे GPS 8 से प्रदर्शित किया है।
धार्मिक मान्यताओं की माने तो यहां मां दुर्गा ने कात्यायिनी रूप धारण कर राक्षसों का वध किया था।

पर्यटन का केंद्र

पर्यटन की दृष्टि से इस स्थान का विशेष महत्व है। साल भर में नवरात्रों में लोग देवी मां की पूजा तथा सैर सपाटा के लिए आते रहते है। तथा स्थानी निवासियों को इस से रोजगार भी प्राप्त होता है। इस पहाड़ की चोटी से चारों ओर दूर दूर तक
सुन्दर नज़ारा देखने को मिलता है |

योग साधना का केंद्र

प्रकृति की गोद में बसा यह मंदिर बहुत ही शांत वातावरण प्रदान करता है प्राचीन काल में ऋषि मुनि इस पहाड़ी पर योग साधना किया करते थे। आज भी देश विदेश से लोग यहां पर योग साधना को आते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *