Skip to content

चंद्रवंशी राजधानी | अल्मोड़ा शहर (Chand Capital, City Almora)

City Almora

अल्मोड़ा उत्तराखंड राज्य का एक महत्वपूर्ण जिला और एक शहर भी है। यह शहर बहुत ही प्राचीन है इस शहर की स्थापना 1568 ईसवी में राजा बालो कल्याण चंद ने की थी।

शहर का इतिहास (Almora History)

इस शहर का वर्णन पुराणों में भी देखा जाता है यह शहर चंद्रवंशी राजाओं की राजधानी थी | प्राचीन काल से ही इस शहर ने बहुत सारे आक्रमणों का सामना किया है। भौगोलिक स्थिति के चलते चंद्रवंशी राजाओं ने अपनी राजधानी चंपावत से बदलकर अल्मोड़ा की थी पहले इसको आलमनगर नाम से भी जाना जाता था | 1790 ईसवी के आसपास गोरखा ने पूरे उत्तराखंड में आक्रमण कर दिया था जिसमें उन्होंने भी अल्मोड़ा को अपनी राजधानी बनाई थी। धीरे-धीरे समय के साथ हिंदुस्तान में जैसे ही ब्रिटिश का शासन आया तो उन्होंने कुमाऊं को भी जीतने की इच्छा जताई जहां पर उस समय गोरखा का राज था। सन 1895 ई में कर्नल गार्डनर के नेतृत्व में उन्होंने अल्मोड़ा पर विजय प्राप्त की थी और इसे गोरखाओं के चंगुल से आजाद किया था।

अल्मोड़ा नगर अपनी ऐतिहासिक विरासत के साथ साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। नगर में एक ओर चन्दकालीन किले तथा मंदिर हैं, तो वहीं दूसरी ओर ब्रिटिशकालीन चर्च तथा पिकनिक स्थल भी उपस्थित हैं। इसके अतिरिक्त अल्मोड़ा सड़क मार्ग से पूरे कुमाऊँ क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, इसलिए सुदूर पर्वतीय स्थलों तक भ्रमण करने वाले लोग भी अल्मोड़ा से होकर गुजरते हैं। पर्यटकों, एवं पर्वतरोहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अल्मोड़ा आज का सर्वोत्तम नगर है।

व्यापारिक महत्व

व्यापार की दृष्टि से देखा जाए तो अल्मोड़ा प्राचीन समय से ही पूरे कुमाऊं का व्यापार केन्द्र था पूरे कुमाऊं में यही से व्यापार किया जाता था। यहां की प्रसिद्ध मिठाइयों में से बाल मिठाई दुनिया भर में प्रसिद्ध है। पर्यटन के लिए भी बहुतायत मात्रा में लोग पहुंचते है।

शिक्षा का महत्त्व

शिक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो यह कुमाऊं का केंद्र भी है। अल्मोड़ा कॉलेज पहले आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेज हुआ करता था। 1973 में नैनीताल में विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ ही, यह कुमाऊं विश्वविद्यालय का घटक महाविद्यालय बन गया और 1994 में इसे विश्वविद्यालय के कैंपस का दर्जा दे दिया गया। 2016 को यहां उत्तराखण्ड आवासीय विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, और फिर 2017 में अल्मोड़ा में ही स्थित उदय शंकर राष्ट्रीय संगीत नाट्य अकादमी और स्व. जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान को आवासीय विवि के अधीन कर दिया गया |

अल्मोड़ा (City Almora) के अन्य शिक्षण संस्थान

  • उत्तराखण्ड आवासीय विश्वविद्यालय, पांडे खोला
  • एस.एस.जे. राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान
  • जी.बी.पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत् विकास संस्थान
  • राजकीय विधि अध्ययन संस्थान एस.एस.जे. परिसर
  • राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं केटरिंग संस्थान
  • विवेकानंद पर्वतीय कृषि एवं अनुसंधान संस्थान, माॅल रोड
  • उदयशंकर संगीत एवं नाट्य अकादमी
  • राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *