Skip to content

प्रकृति का चमत्कार या शिव का पाताल्लोक (Patal Bhuvaneshwar)

Patal Bhuwneshwar Cave

प्रकृति के ना जाने कितने चमत्कार है इन्हीं में से एक है पाताल भुवनेश्वर (Patal Bhuvaneshwar) की गुफा।

पिथौरागढ़: यह गुफा उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में स्थित है प्राकृतिक रूप से बनी यह गुफा (Patal Bhuvaneshwar) खुद में एक अजूबा है। इस गुफा के अंदर बनी आकृतियां हिन्दू धर्म के देवी देवताओं के रूप में वर्णित है इस गुफा के भीतर विष्णु जी, शिवजी, गणेश जी तथा बहुत से अन्य देवी देवताओं की की मूर्तियाँ पत्थर पर प्राकृतिक रूप से उत्कृष्ट हुई है।

इस गुफा के अंदर चार ऐसी शिलाएँ भी है जो चार युगों का प्रतीक है। मान्यता है कि ये शिलाए बढ़ती रहती है, कलयुग वाली शिला सबसे बड़ी है, जो समय के साथ बढ़ती रहती है मान्यता के अनुसार जब यह शिला गुफा की दीवार को छू लेगी तब कलयुग का अंत बताया है। यहां पर प्राकृतिक रूप से एक पानी का कुंड और शिवजी के जटाओं के समान एक पत्थर है जिसमें लगातार पानी बहता रहता है।

पर्यटन की दृष्टि से यह गुफा बहुत ही प्रसिद्ध है। गुफा में प्रवेश के लिए बहुत ही सकरा रास्ता है, जिसमें लोहे को जंजीर लगी है, बहुत से लोग इस गुफा में प्रवेश करने से घबराते भी है लेकिन आस्था की डोर उनमें उत्साह भर देती है। अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन है तो एक बार यहां जरूर जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *