Skip to content

पिथौरागढ़ शहर में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ हुआ पिजंरे में कैद

Pithoragarh, Leopard in Cage | Pahadi Log

पिथौरागढ़ में आतंक का पर्याय बन तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। जिला मुख्यालय से लगभग दस किमी दूर छाना पांडेय गांव के पास लगाए गए पिजरे में तेंदुआ फंस गया है। छाना पांडेय गांव में गुलदार ने बीते दिनों एक किशोरी को अपना निवाला बनाया। इसी स्थान से डेढ़ किमी दूर दिन दहाड़े ही धारापानी में एक ग्रामीण पर भी हमला कर घायल कर दिया था।

पिथौरागढ़ नगर से सटे सुकौली से लेकर छाना पांडेय तक तेंदुए ने दो लोगों को मारे डाला था। जिसके बाद वन्य जीव प्रतिपालक से इस आदमखोर घोषित कर मारने का आदेश जारी कर दिया था। बीते दिनों सुकौली के पास शिकारी ने एक तेंदुए को मारा डाला था। छाना पांडेय और धारापानी के ग्रामीण शिकारी द्वारा मारे गए गुलदार को अपने क्षेत्र में सक्रिय आदमखोर नहीं मान रहे थे। क्षेत्र में अभी भी तेंदुए नजर आ रहा था। वन विभाग द्वारा छाना पांडेय गाव के पास पिजरा लगाया गया। शनिवार की रात पिंजरे में एक गुलदार फँसा है।

वनविभाग से प्राथॅना है इसे मारा ना जाए बल्कि चिडि़याघर मे भेज दिया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *